What is Flax Seeds? It's Benefits & Side Effects
अलसी क्या है? अलसी के फायदे, नुकसान– जानिए सही उपयोग और स्वास्थ्य लाभ
अलसी के बिज (Flax Seeds) को भारतीय आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों में मानव की सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है। छोटे-छोटे भूरे हुए या सुनहरे रंग के यह अलसी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और और साथ ही कई तरह की बीमारियों से बचाव करने में मद्दद करते हैं। अलसी का उपयोग वजन घटाने, हृदय स्वास्थ्य, पाचन सुधार, बालों और त्वचा की देखभाल के लिए भी किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अलसी के बिज के फायदे के साथ-साथ कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? इसलिए यहाँ हम विस्तार से जानेंगे कि अलसी क्या है, इसके फायदे, नुकसान और इसको उपयोग करने का सही तरीका क्या है|
अलसी क्या होती है? (What is Flax Seeds?)
अलसी एक प्रकार का सुपरफूड है| जिसका वैज्ञानिक नाम (Linum Usitatissimum) है। यह प्राचीन काल से ही स्वास्थ्यवर्धक गुणों के लिए जाना जाता है। अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड, लिग्निन, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो इसे एक संपूर्ण पोषण स्रोत बनाते हैं।
अलसी के भिज का उपयोग कई तरह से किया जा सकता हैं:
- अलसी के बिज को आप कच्चा भी खा सकते हैं|
- अलसी के बिज को आप भून कर भी या सेक कर भी खा सकते हैं।
- अलसी के बिज को आप पीसकर दही में मिलाकर भी खा सकते हैं|
- अलसी को ज्यूस में मिलाकर पी सकते हैं|
- आप अलसी के पाउडर को स्मूदी में मिलाकर भी पी सकते हैं|
- अलसी के बिज को मिल्कशेक में मिलाकर पी सकते हैं|
- अलसी को सलाद या चिकन में मिलाकर खा सकते हैं|
- अलसी का तेल भी होता हैं इस तेल को सलाद में मिलाकर खा सकते हैं|
- अलसी के पाउडर को गरम अनाज में मिलाकर खा सकते हैं|
- अलसी को ठंडा दलिया पर डालकर पर खा सकते हैं|
- अलसी को बिस्किट या केक के साथ मिलाकर खा सकते हैं|
अलसी के बिज के फायदे (Flax Seeds Benefits in Hindi)
1. अलसी के बिज हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
अलसी में ओमेगा-3, फैटी एसिड और लिग्निन होते हैं जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अलसी कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता हैं और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी सहायक होता है।
2. अलसी के बिज पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
अलसी के बिज में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को सुधारता है और कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
3. अलसी के बिज वजन घटाने में भी मदद करता है
अलसी के बीज में भरपूर फाइबर होते हैं जिससे पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रहता हैं। इससे अधिक खाने की आदत कम होती है और वजन नियंत्रित रहता है।
4. अलसी के बिज डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करता है
अलसी में मौजूद लिग्निन और फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जिससे डायबिटीज के रोग में लाभ मिलता है।
5. अलसी त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होती है
अलसी के बिज का सेवन करने से त्वचा में निखार आता है और बालों की ग्रोथ अच्छी तरह से होती है। यह डैंड्रफ और हेयर फॉल को कम करने में भी मदद करती है।
6. अलसी के बिज कैंसर से बचाव करने में सहायक है
अलसी में एंटीऑक्सीडेंट और लिग्निन प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो की स्तन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और कोलन कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे से बचाओ करने में कम कर सकता हैं।
7. अलसी जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत देती है
अलसी के बीज में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है|जो गठिया और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
8. हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है
अलसी महिलाओं के अनियमितता पीरियड्स, मेनोपॉज और हार्मोनल असंतुलन में राहत देने में सहायता करता है।
अलसी के नुकसान क्या होते है (Flax Seeds Side Effects in Hindi)
1. अधिक मात्रा में सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं
अलसी में अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जिससे अलसी के बिज का ज्यादा सेवन करने पर गैस, ब्लोटिंग और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
2. लो ब्लड प्रेशर की समस्या
जो लोग पहले से ही ब्लड प्रेशर की दवा लेते हैं, उन्हें अलसी का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि अलसी के बिज ब्लड प्रेशर को बहुत कम कर सकता है जिसके आपकी हेल्थ में समस्या आ सकती है|
3. ब्लीडिंग डिसऑर्डर का खतरा
अलसी का अधिक सेवन ब्लड क्लॉटिंग को कम कर सकता है, जिससे ब्लीडिंग डिसऑर्डर वाले लोगों को परेशानी हो सकती है।
4. प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग में सावधानी
गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को बिना डॉक्टर की सलाह के अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह हार्मोनल बदलाव कर सकता है।
5. एलर्जी की संभावना
कुछ लोगों को अलसी का सेवन करने से एलर्जी, स्किन रैशेज, खुजली या सांस लेने में दिक्कत भी हो सकती है। इसलिए अलसी का सेवन करने से पहले डॉ. की सलहा जरूर ले|
अलसी का सही उपयोग कैसे करें? (How to Use Flax Seeds in Hindi)
अलसी का सेवन करने के कई तरीके हैं, लेकिन इसे सही मात्रा और सही समय पर खाना चाहिए यहाँ कुछ तरीके दे रखे हैं:
- अलसी के बीज को पीसकर खाएं, इससे पोषक तत्व अच्छे से मिलते हैं।
- सुबह खाली पेट या रात में खाने के बाद 1-2 चम्मच अलसी पाउडर लें।
- दूध, दही, स्मूदी, सूप और सलाद में मिलाकर इसका सेवन करें।
- अलसी का पानी बनाकर पीना फायदेमंद होता है।
- अलसी के तेल का उपयोग सलाद ड्रेसिंग और पकाने के लिए किया जा सकता है।
यह भी पढ़े :
बहेड़ा क्या काम करता है? जानिए इसके फायदे, साइड इफेक्ट्स और उपयोग के तरीके
सफ़ेद किनोवा बीज: स्वास्थ्य का राज़ और उपयोग के अद्भुत फायदे व नुकसान
अलसी खाने की सही मात्रा क्या हैं (How much Consume Flax Seeds)
- 1-2 चम्मच अलसी पाउडर या बीज रोजाना खाना सुरक्षित होता है।
- अधिक मात्रा में लेने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
अलसी के बीज पोषण तत्वों से भरपूर होते हैं और हमारी सेहत बनाने में कई तरह से फायदेमंद भी होते हैं। यह हृदय स्वास्थ्य, पाचन, वजन घटाने, डायबिटीज, त्वचा और बालों की समस्या को सही करने में बहुत लाभकारी होते हैं| वैसे तो इसके अधिक सेवन से कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं, जैसे गैस, ब्लोटिंग, लो ब्लड प्रेशर और एलर्जी। इसलिए, अलसी को सही मात्रा में और सही तरीके से सेवन करना जरूरी है।
अगर आप अलसी को अपने डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो पहले किसी एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर लें।