Curry Leaves Benefits. Side effects and Uses
करी पत्ता: इसके फायदे, संभावित नुकसान, आयुर्वेदिक घरेलू उपाय और सही सेवन विधि
करी पत्ते भारत की रसोई में मसालों और स्वाद बनाने के लिए सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाले आयुर्वेदिक पत्ते है| करी पत्ता का उपयोग सिर्फ स्वाद बढाने के लिए ही नहीं बल्कि स्वस्थ के लाभ के लिए भी किया जाता है| करी पत्ता को आयुर्वेद में एक कमाल का आयुर्वेदिक पौधा माना गया है| यह पाचन, बालों, त्वचा और डायबिटीज जैसी समस्याओं के लिए बहुत ही फायदेमंद है|
यहाँ हम आपको करी पत्तो के जबरदस्त फायदे, इसके संभावित नुकसान, सही से सेवन करने की विधि और आयुर्वेदिक घरेलू उपाय बताने वाले है।
करी पत्ता क्या है? (What is Curry Leaves?)
करी पत्ता जिसे अंग्रेजी में curry leaves कहा जाता है यह भारतीय खाने में उपयोग की जाने वाली एक सुगंधित जड़ी-बूटी पोधा है जिससे मीठा नीम के नाम से भी जाना जाता है और इसका वैज्ञानिक नाम Murraya Koenigii है और यह नींबू वर्गीय पौधों (Rutaceae) के परिवार से संबंधित है। करी पत्ते का पौधा मुख्य रूप से भारत, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश और दक्षिण एशिया में पाया जाता है| यह एक सदाबहार पौधा है, इस पौधा की ऊंचाई 10-15 फीट तक हो सकती है| करी पत्ते की पत्तियाँ हरी, चमकदार और सुगंधित होती हैं, जो भोजन में खुशबू और स्वाद बढाने के लिए उपयोग की जाती हैं| करी पत्ते का इस्तेमाल विशेष रूप से उपमा, सांभर, पोहा, दाल, खिचड़ी और तडके वाली सब्जियों में किया जाता है।
भारत की रसोई में करी पत्ते का उपयोग बहुत सरे रूपों में किया जाता है| तजा हरी पत्तियों को सीधा तडके में डाला जाता है, जबकि इन पत्ते को सुखा कर पीसकर मसालों के रूप में भी इस्तेमाल करते है| इसका पाउडर दही, चावल, सूप और ग्रेवी में दाल कर भी किया जाता है जिससे इनका स्वाद और औषधीय गुणों में वृद्धि होती है। करी पत्ते का उपयोग सिर्फ भोजन तक ही सिमित नहीं है, यह आयुर्वेद में इसे औषधीय पौधा भी माना गया है| इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, हृदय और डायबिटीज जैसी समस्याओं के लिए फायदेमंद होते हैं। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, वजन घटाने, पाचन सुधारने और इम्यून सिस्टम मजबूत करने में मदद करता है।
करी पत्ते के पोधे को गमले या अपने बगीचे में आसानी से आप लगा सकते है और इसे ज्यदा देखभाल की भी जरूरत नहीं होती| यह पोधा पूरी धुप में अच्छी तरह बढता है और मीठे नीम की पत्तियाँ पूरे साल हरी-भरी रहती हैं।
सब मिला कर, करी पते सिर्फ एक साधारण मसाला ही नहीं है बल्कि स्वास्थ्य के लिए एक अमूल्य हर्ब भी है| इसे आप अपने आहार और जीवनशेली में शामिल करें और कई सारी बीमारियों से बचाव करें|
करी पत्ता के फायदे क्या है? (What are the Benefits of Curry Leaves?)
करी पत्ता खाने के फायदे निम्न प्रकार है:
1. पाचन तंत्र को मजबूत करता है
करी पत्ता का सेवन करने से कब्ज, गैस और एसिडिटी में राहत मिलती है, इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाचन तंत्र को सुधारने में सहायता करते है|
2. बालों के लिए वरदान
आयुर्वेद में करी पत्ते में बीटा-कैरोटीन और अमीनो एसिड की मात्रा भरपूर होती है, जो बालों को झड़ने से रोकते हैं।
करी के पत्ते का इस्तेमाल स्कैल्प इंफेक्शन और डैंड्रफ को खत्म करता है|
करी पत्ते का तेल अपने सिर में लगाने से यह बालों का झड़ना कम करता है और नए बाल उगाने में मदद करता है|
3. वजन घटाने में सहायक
करी पत्ते में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा होती है, जो शरीर से टॉक्सिन्स को निकालकर मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं।
यह फैट बर्निंग करने में मदद करता है, जिससे वजन तेजी से घट जाता है।
4. डायबिटीज कंट्रोल करता है
करी के पत्ते में मौजूद फाइबर और आयरन ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करता हैं।
यह इंसुलिन संवेदनशीलता को बढाता है और डायबिटीज टाइप-2 के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
5. हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में
करी पत्ते में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।
करी पत्ता जड़ी-बूटी कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ह्रदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
6. त्वचा को निखारता है
करी पत्ता में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो पिंपल्स और एक्ने को कम करते हैं।
करी पत्ते का पेस्ट त्वचा पर लगाने से त्वचा में निखार आता है।
करी पत्ता के नुकसान क्या है? (What are the Side Effects of Curry Leaves?)
करी पत्ता स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है, परन्तु कई बार करी पत्ता के दुष्प्रभाव भी हो सकते है, जो इस प्रकार है:
अधिक मात्रा में करी पत्ते का सेवन करने से पेट खराब हो सकता है, जिससे गैस, अपच और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
कई बार करी पत्ते से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है, जैसे खुजली, लाल चकत्ते, या सूजन| एलर्जी वाले लोग इसके सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरुर लें|
गर्भवती महिलाओं को करी पत्ते का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह हार्मोनल असंतुलन पैदा करता है जो गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पंहुचा सकता है|
ब्लड शुगर कम करने की दवाई लेने वाले को इसके सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए, क्योकि करी पत्ता का सेवन ब्लड शुगर लेवल को जरुरत से ज्यादा कम करता है|
करी पत्ता का सेवन कैसे करें? (How to Consume Curry Leaves?)
करी पत्ते का सेवन करने करने के घरेलु उपाय प्रकार है:
कच्चे पत्ते चबाएं: रोजाना सुबह 5-6 ताजे करी पत्ते चबाने से पाचन और बालों को फायदा मिलता है।
करी पत्ता चाय: रोज 4-5 करी पत्तों को पानी में उबालकर पिएं, यह वजन कम करने में मदद करेगा।
पाउडर के रूप में: करी पत्तों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें और इसे दाल, रायता और सलाद में डालकर रोजाना इसका सेवन करें।
बालों में तेल लगाएं: नारियल के तेल में करी के पत्तों को उबालकर छान लें और अपने बालों में लगाएं, इससे बाल घने और मजबूत होंगे।
फेस पैक बनाएं: करी पत्ते का पेस्ट बनाकर इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा में चमक आएगी और मुंहासे कम होंगे।
यह भी पढ़े:
गुड़हल फूल के फायदे: आयुर्वेद में इसका महत्व, उपयोग के तरीके और नुकसान
गिलोय Giloy क्या है? गिलोय के फायदे, साइड इफेक्ट्स और सेवन करने के सही तरीके
निष्कर्ष (Conclusion)
करी पत्ता सिर्फ एक मसाला नहीं है, बल्कि यह एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो सेहत, बालों और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। करी पत्ते औषधी का सेवन सही मात्रा में करने से पाचन, वजन, डायबिटीज और हृदय स्वास्थ्य को लाभ मिलता है। लेकिन, अधिक मात्रा में इसके सेवन से कुछ संभावित नुकसान भी हो सकते हैं। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं और करी पत्ते के फायदे उठाना चाहते हैं, तो आप इसका पाउडर के रूप में खाने में इस्तेमाल कर सकते है|