Loading...

What is Black Wheat? it's benefits and side effects

काला गेहूं क्या है? जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ, नुकसान और आयुर्वेदिक उपयोग

काला गेहूं क्या है? (What is black wheat?)


काला गेहूं (Black Wheat) एक विशेष प्रकार का गेहूं है, जिसमें एंथोसाइनिन (Anthocyanin) नामक एक प्राकृतिक तत्व पाया जाता है। यह वही तत्व है जो इसे गहरे बैंगनी या काले रंग का बनाता है। ब्लैक व्हीट साधारण गेहूं की तुलना में अधिक पोषण प्रदान करता है और कई सारी बीमारियों को रोकने में मदद करता है। काला गेहूं एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम और विटामिन से भरपूर होता है, जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायता करता है।
काले गेहूं की खेती मुख्य रूप से भारत, अमेरिका, चीन और दुसरे देशों में की जा रही है। यह हृदय रोग, डायबिटीज, मोटापा, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते है काला गेहूं के पोषक तत्व, फायदे, नुकसान, उपयोग और इसका सेवन कैसे करें? 


काला गेहूं के पोषक तत्व (Nutritional Value of Black Wheat)


काले गेहूं में निम्न आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इसे एक सुपरफूड बनाते हैं:

पोषक तत्व: मात्रा (100 ग्राम में)
एंथोसाइनिन: 100-200 ppm
प्रोटीन: 12-15%
फाइबर: 10-12%
आयरन: 3-5 mg
जिंक: 2-4 mg
मैग्नीशियम: 100-150 mg
विटामिन B: पर्याप्त मात्रा

काले गेहूं की उत्पत्ति और खेती 


1. काले गेहूं की उत्पत्ति कैसे हुई? 
काले गेहूं का विकास भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और अन्य वैज्ञानिक संस्थानों द्वारा किया गया है। इसका उद्देश्य अधिक पोषणयुक्त और औषधीय गुणों वाला अनाज तैयार करना था।

2. खेती और उत्पादन
काले गेहूं की खेती के लिए सामान्य गेहूं के समान ही जलवायु और मिट्टी की आवश्यकता होती है। इसे जैविक (Organic) और पारंपरिक (Conventional) दोनों तरीकों से उगाया जाता है। सामान्य गेहूं की तुलना में इसकी उपज थोड़ी कम होती है, लेकिन इसका पोषण मूल्य सामान्य गेंहू की तुलना में अधिक होता है।


काले गेंहूँ में विशेष गुण कौन-कौन से है? (What are the special properties of black wheat?)


काले गेंहू के गुण कई सारे होते है, जो निम्न प्रकार है:

  • एंथोसाइनिन यह एंटीऑक्सीडेंट शरीर में मुक्त कणों को खत्म करने में मदद करता है।
  • प्रोटीन और फाइबर पाचन को सुधारते हैं और मांसपेशियों की वृद्धि करने में सहायक होते हैं।
  • आयरन और जिंक शरीर में रक्त संचार और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।

काला गेहूं के स्वास्थ्य लाभ क्या है? (What are the health benefits of black wheat?)


काले गेहूँ के फायदे बहुत है, ब्लैक व्हीट हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होते है:

1. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए: काले गेहूं में मौजूद एंथोसाइनिन और अन्य एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर में मुक्त कणों (Free Radicals) से लड़ते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर को बीमारियों से बचाता है|  

2. डायबिटीज के लिए: काला गेहूं ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायता  करता है इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Glycemic Index) होता है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित होता है। इसमें मौजूद फाइबर शुगर को धीरे-धीरे अवशोषित करता है, जो ब्लड शुगर लेवल को स्थिर बनाकर रखता है।

3. वजन को घटाने में: इसमें मौजूद हाई फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे अधिक खाने की आदत कम होती है और वजन नियंत्रण में रहता है। यह चयापचय (Metabolism) को बढ़ाकर कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।

4. दिल की सेहत में: काले गेहूं में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी अन्य समस्याओं से बचाने में मदद करता हैं।

5. कैंसर: इसमें पाए जाने वाले एंथोसाइनिन तत्व कैंसर विरोधी (Anti-Cancer) गुण रखते हैं, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकते है| 

6. आंखों की रोशनी: इसमें मौजूद एंथोसाइनिन और विटामिन A आंखों की रोशनी को बढ़ाने और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं।

7. त्वचा और बाल: काले गेंहू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को चमकदार बनाते हैं और बालों को मजबूत बनाते है|

काले गेहूं के नुकसान क्या है? (What are the side effects of black wheat?)


हालांकि काला गेहूं स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है, लेकिन कुछ मामलों में यह नुकसान भी पहुंचा सकता है:

  • ग्लूटेन संवेदनशीलता: यदि किसी को ग्लूटेन एलर्जी (Gluten Sensitivity) या सीलिएक रोग (Celiac Disease) है, तो काले गेहूं का सेवन करें, तो परहेज भी करना चाहिए।
  • गैस और अपच की समस्या: इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जिससे कुछ लोगों को गैस, सूजन और पाचन समस्याएं हो सकती हैं।
  • ब्लड प्रेशर कम कर सकता है: यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है, लेकिन यदि कोई पहले से लो ब्लड प्रेशर का मरीज है, तो इसका सेवन किसी चिकित्सक से सलाह करें।
  • अधिक सेवन से शुगर कम हो सकता है: डायबिटीज मरीजों को डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए क्योंकि यह ब्लड शुगर को बहुत तेजी से कम कर सकता है।

आयुर्वेद में काले गेहूं का उपयोग (Ayurvedic Uses of Black Wheat)


काले गेंहूँ का उपयोग आयुर्वेद में कई रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है, जिनमें से मुख्य निम्न प्रकार है:

1. आयुर्वेदिक टॉनिक: आयुर्वेद में काले गेहूं को एक औषधीय अनाज माना जाता है, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और रक्त को शुद्ध करता है।

2. डायबिटीज नियंत्रण: आयुर्वेद में इसे दालचीनी और मेथी के साथ मिलाकर सेवन करने की सलाह दी जाती है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

3. पाचन शक्ति बढ़ाने में: आयुर्वेदिक चिकित्सक इसे त्रिफला और अजवाइन के साथ लेने की सलाह देते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

4. हड्डियों की मजबूती: काले गेहूं को अश्वगंधा और शतावरी के साथ मिलाकर खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और इससे जोड़ों के दर्द में राहत भी मिलती है।

5. त्वचा को चमकदार बनाने में: काले गेहूं के आटे का फेस पैक लगाने से त्वचा कोमल और चमकदार बनती है।

Also Read:

कैसे करें काले गेहूं का सेवन? (How to consume black wheat?)


काले गेंहूँ का सेवन करने के कई तरीके इस प्रकार है:

  • रोटी या पराठा: आप काले गेहूं के आटे से रोटी या पराठा बनाकर खा सकते है, यह एक आसन तरीका है इसका सेवन करने का| 
  • दलिया: काले गेंहूँ का दलिया बनाकर नाश्ते में भी ले सकते है।
  • पोहा: पोहे को काले गेहूं के फ्लेक्स से हेल्दी बनाया जा सकते हैं।
  • बेकिंग में उपयोग: इसे ब्रेड, पिज्जा बेस, केक और कुकीज़ बनाने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता हैं।
  • ड्रिंक: ब्लैक व्हीट का आटा दूध या जूस में मिलाकर भी पिया जा सकता है।

निष्कर्ष (Conclusion)


काला गेहूं (ब्लैक व्हीट) को सुपरफूड माना जाता है, यह स्वास्थ्य को कई लाभ प्रदान करता है। इससे डायबिटीज, मोटापा, हृदय रोग, कैंसर और अन्य बीमारियों से हमें बचाने में मदद मिलती है। हालांकि, इसका सीमित मात्रा में सेवन करना बेहद जरुरी होता है नहीं तो इसके अधिक सेवन से कुछ नुकसान भी हो सकते है| आयुर्वेदिक के अनुसार यह हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है| इसे आप अपने आहार में शामिल करें जरुर करें|

You May Also Like

We are in Mentinance

Don't order now because your order will be canceled