Loading...

What is Giloy? it's Benefits and Side Effects

गिलोय Giloy क्या है? गिलोय के फायदे, साइड इफेक्ट्स और सेवन करने के सही तरीके

गिलोय (Giloy) को आयुर्वेद में अमृत और गुडुची नाम से जानते है, इसको बहुत चमत्कारी औषधीय बेल माना जाता है| इसका उपयोग प्राचीन काल से कई बीमारियों के इलाज में किया गया है और इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए भी उपयोग किया जाता है|यह डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर, डायबिटीज और अन्य कई समस्याओं में लाभ करी भी मानी जाती है| लेकिन गिलोय के फायदे (Giloy Benefits) के साथ कुछ गिलोय के साइड इफेक्ट्स (Side Effects of Giloy) भी है, क्या आपको गिलोय का सही इस्तेमाल जानना है तो हमने यहाँ विस्तार से बताया है की गिलोय क्या है, इसके फायदे क्या है, नुकसान क्या है और गिलोय को सेवन करने का कही तरीका क्या है| 

गिलोय क्या है? (What is Giloy?)

गिलोय (Tinospora Cordifolia) यह एक अयुर्दिक जड़ी-बूटी है जो इम्युनिटी को बढाने में मदद करती है,  बुखार कम करने और डिटॉक्सिफिकेशन के लिए भी लाभकारी बनी जाती है| यह एक बेल होती है जो पेड़ो पर चढ़कर बढ़ती है और इसके तने, जड़ और पत्ते आयुर्वेदिक ओषधि के रूप में उपयोग किया जाता है|

गिलोय का सेवन करने से शारीर के टॉक्सिन बाहर निकल जाते है, खून साफ़ होता है और यह लीवर, किडनी और स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी गयी है| 

गिलोय के फायदे (Benefits of Giloy)

गिलोय के नियमित सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं गिलोय के फायदे क्या है:

1. इम्यूनिटी बढ़ाए (Boosts Immunity)

गिलोय का सेवन करने से शारीर की रोग प्रतिरोधक शमता मजबूत होती है, जिससे हमे सर्दी-खासी, वायरल बुखार और संक्रमणों से बचने में मदद मिलती हैं|

2. डेंगू और मलेरिया में फायदेमंद (Effective in Dengue & Malaria)

गिलोय में कई गुण पाए जाते है जो प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करती है और डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों को ख़तम करने में बहुत ही लाभकारी है| 

3. डायबिटीज में लाभकारी (Helps in Diabetes)

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल को कम करने में गिलोय बहुत लाभकारी है और यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाती है।

4. जोड़ों के दर्द और गठिया में राहत (Relieves Joint Pain & Arthritis)

गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, यह जोड़ो के दर्द और गठिया (Arthritis) के दर्द में राहत दिलाता है|

5. पाचन सुधारता है (Improves Digestion)

गिलोय के लाभकारी गुण पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है जो कब्ज, अपच और एसिडिटी की समसिया से राहत दिलाता है|

6. लिवर को डिटॉक्स करता है (Detoxifies Liver)

गिलोय की जड़ शारीर में जमे टॉक्सिन को बहार निकलता है और लीवर को हेल्दी बनाने में मदद करता है|

7. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद (Benefits for Skin & Hair)

गिलोय खून को साफ़ करने में मदद करती है जिससे स्किन से जुड़ समस्या जैसे मुंहासे, झाइयां और स्किन इंफेक्शन खत्म होती है|

8. मानसिक तनाव कम करता है (Reduces Stress & Anxiety)

गिलोय तनाव और एंग्जायटी जैसी समस्या को रहत दिलाने में सहायक है और अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है| 

गिलोय के नुकसान (Side Effects of Giloy)

जैसे की गिलोय के कई फायदे है वैसे ही गिलोय के कुछ नुकसान भी है जब इसका सेवन सही तरीके से नहीं किया जाए तब या अधिक सेवन किया जाए| जानते है गिलोय से होने वाले नुकसान क्या है:

1. ब्लड शुगर कम हो सकता है (May Lower Blood Sugar Excessively)

डायबिटीज मरीजों को गिलोय का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए इसके ज्यदा सेवन करने से हाइपोग्लाइसीमिया हो सकता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा कम हो सकता है।

2. ऑटोइम्यून बीमारियों में नुकसानदेह (May Worsen Autoimmune Disorders)

जो लोग ल्यूपस, थायराइड, रूमेटॉइड आर्थराइटिस या अन्य ऑटोइम्यून बीमारियों से पीड़ित हैं, उन लोगो को डॉक्टर की सलाह लेकर ही गिलोय का सेवन करना चाहिए|

3. पेट में जलन या एसिडिटी (May Cause Acidity or Stomach Issues)

कुछ लोगों को गिलोय खाने से गैस, एसिडिटी या पेट दर्द हो सकता है, इसलिए इसे सही मात्रा में लेना चाहिए|

4. गर्भवती महिलाओं के लिए नहीं (Not Safe for Pregnant Women)

गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए या डॉक्टर की सलाह से ही ले डॉक्टर की सलाह के बिना कुछ नुकसान भी हो सकता है|

5. ज्यादा सेवन से लिवर डैमेज (Overuse May Harm Liver)

गिलोय का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से लीवर को नुकसान पहुँच सकता है, इसलिए इसे सही मात्रा में ही सेवन करना चाहिए| 

गिलोय का सेवन कैसे करें? (How to Use Giloy?)

गिलोय का सही तरीके से सेवन करना बहुत जरुरी है जानते है गिलोय का सेवन करने का सही तरीका क्या है:

1. गिलोय का जूस (Giloy Juice)

  • रोजाना सुबह खाली पेट 10-20 ml गिलोय का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है|
  • इसे आप शहद मिलकर या एलोवेरा जूस के साथ मिलाकर भी पी सकते हैं।

2. गिलोय चूर्ण (Giloy Powder)

  • 1/2 चम्मच गिलोय पाउडर को गुनगुने पानी या शहद मिलकर भी पी सकते है|

3. गिलोय काढ़ा (Giloy Kadha)

  • गिलोय की टहनी को पानी में उबालकर गिलोय काढ़ा बना ले और इसे गर्मागरम पी जाए।

4. गिलोय टेबलेट/कैप्सूल (Giloy Tablets & Capsules)

  • अगर आपसे गिलोय का प्राकृतिक रूप से सेवन नहीं कर पा रहे है तोह आप मार्किट से गिलोय के कैप्सूल या टेबलेट भी ला कर खा सकते है|

Also Read:

चिरायता क्या होता है? इसके आयुर्वेदिक उपयोग, फायदे, नुकसान और घरेलू उपाय 

निष्कर्ष (Conclusion)

गिलोय एक बहुत ही शक्तिशाली आयुर्वेदिक दवाई है, जो डायबिटीज, स्किन, इम्यूनिटी बूस्ट, बुखार और लिवर हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसका सही मात्रा में सेवन करना बहुत ही जरूरी होता है नहीं तो आपको कुछ नुकसान भी हो सका है| अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित है या कोई दवाई ले रहे है तो डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी है| 

You May Also Like

We are in Mentinance

Don't order now because your order will be canceled